
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेगैलेंट्री अवार्ड्स वेब पोर्टल किया लॉन्च
नई दिल्ली (महामीडिया) गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को गैलेंट्री अवार्ड्स वेब पोर्टल लॉन्च किया।उन्होंने कहा कि यह पोर्टल राष्ट्र के युवाओं में 'देशभक्ति' पैदा करेगा। भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बारे में इस पोर्टल से 24 घंटे जानकारी मिल सकेगी।
भारत के 72वें गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरता पुरस्कारों के लिए संशोधित ऑनलाइन पोर्टल https://gallantryawards.gov.in लॉन्च किया। इस आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर देशभर के विभिन्न सैनिक स्कूलों में सांस्कृतिक प्रदर्शन करने वाले देश के युवा आगे चलकर राष्ट्र का भविष्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सिंह ने कहा कि मैं वीरता पुरस्कार पोर्टल के नए संस्करण को लॉन्च करते हुए बेहद खुश हूं। यह पोर्टल राष्ट्र की ओर से लेकर बहादुरों और उनके परिवारों के लिए एक श्रद्धांजलि है।