
कंगना रनौत और बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस का नोटिस
मुंबई (महामीडिया) मुंबई पुलिस ने राजद्रोह मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को समन जारी करते हुए 10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया है। कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। स्थानीय अदालत के आदेश पर मुंबई पुलिस ने कंगना व उनकी बहन रंगोली के खिलाफ 17 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। ये सम्मन अदालत के आदेशों के बाद उन पर दर्ज एक एफआइआर से संबंधित है, जिसमें आरोप लगाया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दो समुदायों के बीच फूट डालने की कोशिश की थी।