
रजनीकांत की चुनावी राजनीति में एंट्री जल्द
चेन्नई (महामीडिया) सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही राजनीति के एंट्री करने का फैसला सुना सकते हैं। रजनीकांत ने आज अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में अपनी राजनीतिक एंट्री की संभावना पर विचार-विमर्श किया। बता दें तमिलनाडु में साल 2021 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।
मंद्रम के जिला सचिवों के साथ बैठक चेन्नई के राघवेंद्र कल्याण मंडपम में हुई। रजनीकांत ने कहा आज की बैठक में जिला सचिवों के साथ मैंने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। "रजनीकांत ने कहा जो भी फैसला लिया, उसमें मेरा साथ देने का आश्वासन दिया। मैं जल्द से जल्द फैसला लूंगा। पिछले महीने अभिनेता रजनीकांत ने संकेत दिया था कि चुनावी राजनीति में उनकी एंट्री में अभी देरी हो सकती है।