
संक्रांति पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन
भोपाल (महामीडिया) देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन लोग सुबह- सुबह उठकर स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देकर दान पुण्य करते हैं। मकर संक्रांति पर विशेष पकवान बनाने की परंपरा है। यह डिशिज स्वादिष्ट होने के साथ हेल्थ के लिए भी बहुत लाभदायक हैं।
तिल के लड्डू
मकर संक्रांति के दिन गुड़ और तिल से मिलाकर कई चीजें बनाई जाती हैं। उनमें से एक तिल का लड्डू है। इस लड्डू को बनाने के लिए गुड़ में तिल और मूंगफली मिलाएं। आप चाहें तो इसमें काजू, किशमिश, बादाम और अदरक भी मिला सकते हैं।
खिचड़ी
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है। देश में अलग-अलग तरीकों से खिचड़ी बनाई जाती है। आप खिचड़ी बनाने के लिए चावल, मूंग दाल, देसी घी, और हरी सब्जियां मिलाकर बना सकते हैं।
चिक्की
मकर संक्रांति पर आप गुड़ और तिल मिलाकर चिक्की बना सकते हैं। इसके अलावा आप गुड़ और नट्स को मिलाकर भी चिक्की बना सकते हैं। चिक्की स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके शरीर को गर्म भी रखती है।
गुड़ चावल
मकर संक्राति पर गुड़ चावल बनाने का ट्रेडिशन है। यह एक तरह की खीर होती है जिसमें चीनी की जगह गुड़ का उपयोग किया जाता है।
दही चूड़ा
बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाया जाता है। इसके अलावा चूड़े और मुरमुरे की लाई भी बनाई जाती है।
गजक
गजक गुड़ से बनने वाली एक स्वादिष्ट मिठाई है। इसमें तिल, मूंगफली, घी और गुड़ को मिलाकर बनाया जाता है। यह स्वाद के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।