राजकोट (महामीडिया) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। पहले दिन का मैच खत्म होने तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 364 रन बना लिये हैं। भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। लोकेश राहुल बिना रन बनाये शेनॉन गैब्रिएल का शिकार हुये। इसके बाद पृथ्वी शॉ और पुजारा ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए 206 रनों की साझेदारी की। पृथ्वी शॉ 134 रन बनाकर बिशू के शिकार बने। चेतेश्वर पुजारा ने 86 रन बनाये। अजिंक्य रहाणे 41 रन बनाकर रोस्टन चेज का शिकार बने। विराट कोहली नाबाद 72 और ऋषभ पंत 17 नाबाद लौटे हैं।