कोलकाता (महामीडिया) पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के दासपुर थाना के बैकंठपुर निर्मज्ञ मठ में भाजपा प्रत्याशी भारती घोष पर कल रात टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला बोला। जानकारी के अनुसार, देर रात भारती घोष को बदमाशों ने घेर लिया था। इसके बाद खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और भारती घोष को छुड़ाया। आरोप है कि भारती घोष को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाया था। रात को जब भारती घोष करीब 30 लोगों के साथ बैठक में व्यस्त थीं। दोनों पक्षों में जमकर लड़ाई हुई और एक दूसरे के ऊपर ईंट भी फेंके।