नई दिल्ली (महामीडिया) कल हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 21 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण आज यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली में बाढ़ का खतरा देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आपात बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर 207 मीटर को पार कर जाएगा। यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है। यमुना खादर के लोगों को अलर्ट कर जगह खाली करने को कहा गया है। अलग-अलग टीमों को अलग-अलग इलाके में अलर्ट करने के लिए बोल दिया गया है। उस्मानपुर, खजूरी चौक, पुराने लोहे के पुल गीता कॉलोनी के अलग-अलग ठोकर, मयूर विहार, बुराड़ी जैसे इलाकों में जाकर खादर में रह रहे लोगों को यमुना नदी में जलतर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जगह खाली करने को कहा गया है।