दिल्ली (महामीडिया) मानसून का आखिरी महीना शुरू हो गया है। देश के कुछ इलाकों में जहां भारी बारिश हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में कम बारिश किसानों की चिंता बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को ओडिशा, कोंकण, गोवा के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज चमक और तेज हवाएं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसे देखते हुए दक्षिण ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों, अंडमान, लक्षद्वीप में मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।