नई दिल्ली (महामीडिया) आज रात पृथ्वी के बगल से दो बड़े धूमकेतु गुजरने वाले हैं। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसका एलान किया है। नासा के अनुसार पृथ्वी की कक्षा से होकर गुजरने वाले इन धूमकेतुओं का आकार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है।
2000 QW7 और 2010 C01 नाम के ये दो विशालकाय धूमकेतु पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से होकर गुजरेंगे। नासा के अनुसार 2010 C01 धूमकेतु 400 से 850 फुट का है जो अमेरिका के समयनुसार 13 सितंबर को और भारतीय समयानुसार 14 सितंबर की रात को 11:42 बजे पृथ्वी की कक्षा के करीब से निकलेगा। नासा का अनुमान है कि ये धूमकेतु पृथ्वी से करीब 3.5 मिलियन मील दूरी से होकर गुजरेंगे। पहली बार कोई धूमकेतु पृथ्वी के इतने करीब से होकर गुजरने वाला है। नासा के अनुसार इन धूमकेतुओं से अब तक पृथ्वी पर किसी तरह का खतरना नहीं दिख रहा है।