भोपाल. शहर की भावना डहेरिया ने उत्तराखंड के गड़वाल में डीकेडी (द्रोपदी का झंडा) शिखर को फतेह किया और तिरंगा फहराया । जिसकी समुद्र से ऊंचाई 5 हजार 670 मीटर है। भावना ने भारत सरकार के उत्कृष्ट माउंटेनियरिंग नेहरु इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेन उत्तरकाशी से बेसिक कोर्स किया है। जिसमें उन्हें ए ग्रेड मिला। इसके बाद उनका सिलेक्शन 28 दिन के माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए हुआ। भावना ने बताया कि 28 गर्ल्स के ग्रुप में वे भी शामिल हुईं। उन्हें टीम लीडर की भूमिका मिली। डीकेडी में चढ़ने में उन्हें कई परेशानियां आईं। कई बर्फ की दरारों को पार करना था। 16 दिन में भावना ने टॉस्क को पूरा किया। 28 के ग्रुप में 23 लड़कियां ऊपर तक पहुंच पाईं। पूरे ग्रुप में भावना मध्यप्रदेश से इकलौती ट्रेकर थी। गौरतलब है कि भावना चन्द्रताल करेरी हिमाचल प्रदेश और पूणों महाराष्ट्र आदि मुख्य रूप से शामिल है। भावना ने बताया कि उनका टारगेट कंचन जंगा शिखर को फतेह करने का है। इसके लिए वे इन दिनों ट्रेनिंग ले रही हैं।