भोपाल (महामीडिया) परम् पूज्य महर्षि जी के तपोनिष्ठ शिष्य ब्रह्मचारी गिरीश जी का जन्म 25 अगस्त 1960 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा उपरांत आपने बी.एस.सी., बी. संगीत शास्त्र एवं एल.एल.बी की पढ़ाई की। इसके पश्चात उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में ही महर्षि जी के सानिध्य में वेद-विज्ञान एवं प्राचीन भारतीय ज्ञान की शिक्षा ग्रहण की। आपकी आध्यात्म के साथ-साथ महर्षि संस्थानों के गठन एवं सुचारू व प्रगतिशील प्रशासन में अग्रणी भूमिका रही है। वर्तमान में ब्रह्मचारी जी महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष एवं महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। महर्षि जी के सानिध्य में आपका जीवन करूणा, दया, संवेदनशीलता, कार्यकुशलता आदि गुणों से परिपूर्ण है। इससे बढ़कर सभी के सुखों की चिंता करना आपकी विशिष्ट कार्य शैली है।