नई दिल्ली (महामीडिया) महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का आज जन्मदिन है। निराला का जन्म 21 फरवरी 1896 में हुआ था। निराला ने हाई स्कूल तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हिंदी संस्कृत और बांग्ला में भी अध्ययन किया। सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की उम्र महज तीन वर्ष थी, जब उनकी मां का निधन हो गया और बाद में जब वे बीस वर्ष की आयु के हुए तो उनके पिता का देहांत हो गया। निराला ने कई कविताएं, उपन्यास, निबंध संग्रह आदि की रचनाएं की। कविता संग्रह में परिमल, अनामिका, गीतिका, आदिमा, बेला, नए पत्ते, अर्चना, आराधना आदि प्रमुख हैं। वहीं, उपन्यासों में अप्सरा, अल्का, प्रभावती, निरूपमा, चमेली हैं। सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' के अंतिम दिन यूपी के इलाहाबाद में बीते। निराला की कविता पढ़ने के बाद महसूस होता है कि वह वास्तव में हिंदी साहित्य का दर्द थे। सामंतवादी सोच और व्यवस्था का आक्रोश उनकी कविताओं में बरबस झलकता है।