
IPL क्रिकेटः आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी कोलकाता नाइटराइडर्स
- 2021-04-13
नई दिल्ली [महामीडिया] आईपीएल सीजन में जीत से शुभारंभ करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। कोलकाता ने सीजन में जीत से शुरुआत की और अपने पहले मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से मात दी। अब उसके सामने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम होगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही यह मुकाबला खेला जाएगा।
पिछली दो बार से लगातार खिताब जीत रही मुंबई टीम अब पिछली गलतियों से से शिक्षा लेते हुए मैदान पर उतरेगी। वहीं ऑयन मॉर्गन की कप्तानी वाली केकेआर टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा क्योंकि वह पिछली जीत के बाद खेलेगी।